iPhone/iPad Screen Record Kaise kare (Latest iOS 11 Feature)
iPhone और iPad मे अब तक आप Screen Record करने के लिए third-party apps का इस्तेमाल करते थे, साथ मे आपको macbook की भी जरूरत पड़ती थी। iOS मे अब तक Screen record करने के लिए built-in facility नहीं थी।
लेकिन अब आप अपने iPhone/iPad की Screen record कर सकते हैं, जी हाँ latest iOS 11 update मे screen recording की सुविधा दी गयी है, जिसकी मदद से आप बिना किसी दूसरी App के अपने device की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकेंगे।
यहा हम आपको Step by step बता रहे हैं कैसे आप iOS 11 मे अपने iPad/iPhone की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Record iPhone/iPad Screen in iOS 11
सबसे पहले आपको बता दें की इस नयी Screen recording feature का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना iPhone/iPad latest iOS 11 से update करना जरूरी है। यह update लगभग सभी iphones और ipad version के लिए available हैं इसकी list आप यहाँ देख सकते हैं – iOS 11 supported device
तो आइये देखते है कैसे iOS 11 मे अपने iPhone/iPad की screen record करें।
सबसे पहले आपको Settings open करना है।
Settings मे आपको Control center पर tap करना है और फिर Customize control पर tap करना है। Customize मे आपको More control मे Screen Recording दिखाई दे रहा है, यहा आपको Green ‘+’ पर tap करना है।
ऐसा करने से Screen recording include list मे Add हो जाएगा। यानि की हमने shortcut create कर ली है।
अब हम तैयार हैं Screen recorder का इस्तेमाल करने के लिए। देखिये कैसे:-
आपको Home screen पर आना है, और स्क्रीन के नीचे से ऊपर की तरफ Swipe करना है, ऐसा करने से जो control center है वो home screen पर आप देख सकते हैं।
- यहाँ आपको Screen Record icon पर tap करना है, tap करते ही screen record होना शुरू हो जाएगी।
अगर आपको अपने Sound के साथ recording करना है तो Recording icon पर Tap & Hold करे, ऐसा करने से आपको microphone on/off option भी दिखाई देगा।
Screen recording बंद करने के लिए आप सबसे ऊपर status bar पर tap करना है और Stop पर tap करना है।
आप चाहे तो ऊपर की तरफ swipe कर Record icon प tap कर recording को stop कर सकते हैं।
आपकी Recording सीधे आपकी Gallery मे save हो जाएगी।
आप Gallery के जाकर अपने record किए गए video में basic editing भी कर सकते हैं। इसके लिए video को select करे और Edit पर tap करें, अगली स्क्रीन मे आप video को trim करके set कर सकते हैं।
तो इस तरह से आप iOS 11 मे iPhone/iPad की screen recording कर सकते हैं। Video tutorials बनाने वालों के लिए यह कमाल की feature है।
Read Also: