iPhone/iPad को बिना पावर बटन दबाये कैसे Restart करे
iOS 11 की latest update में बहुत कुछ है। ऐसी बहुत से नयी features इस नयी अपडेट मे जोड़ीं गईं है जो आपके user experience को और बेहतर बनाएँगी।
अब आप बिना Power Button को दबाये अपने iphone, iPad को Restart कर सकते हैं, पहले ऐसा नहीं था। पहले आपको wake/sleep/power button दबाना पड़ता था और उसके बाद ही आप अपनी device को restart/shutdown कर सकते थे।
तो चलिये आपको बताते हैं कैसे अपने iPhone, iPad को बिना power button दबाये Restart कर सकते हैं।
बिना Power Button दबाये iphone/ipad Restart करे
सबसे पहले आपको अपनी device को latest iOS 11 से update करना है क्यूंकी यह new feature इस new update मे शामिल की गयी है।
सबसे पहले आपको Settings open करना है।
Settings मे आपको General » Accessibility » AssistiveTouch open करना है।
- AssistiveTouch मे आपको Customize Top Level Menu… पर tap करना है।
अब आपको + पर tap करना है।
अब आपको + पर tap कर Restart option select करना है।
एक बार फिर से Settings पर वापस आयें और Control Center » Customize Control पर tap करें।
अब आपको + पर tap कर Accessibility Shortcut add करना है।
अब अपनी Home Screen open करे।
Home screen पर आपको ऊपर की तरफ Swipe करना है। ऊपर की तरफ Swipe करने पर Shortcuts icons आप देख सकते हैं।
- Shortcut icons मे आपको Accessibility Shortcut icon पर tap करना है।
Accessibility Shortcut icon पर tap करने के बाद आपको Assistive Touch select करना है।
- AssistiveTouch पर tap करने के बाद आप Assistive touch icon देख सकते हैं,आपको उस icon पर tap करना है।
AssistiveTouch icon पर जैसे ही आप tap करेंगे, आपको Restart का icon दिखाई देगा, बस आपको उस पर tap करना है।
अब अगली स्क्रीन मे आपको Restart पर tap कर confirm करना है।
तो इस तरह से आप iPhone, iPad मे बिना Power button का इस्तेमाल किए अपने device को Restart कर सकते हैं।