घर बैठे ICICI Cheque Book Online Order करे
ICICI Bank देश की तीसरी सबसे बड़ी बैंक है और प्राइवेट सैक्टर की दूसरी सबसे बड़ी बैंक है। देश और दुनिया के कई देशों मे यह बैंक अपनी सेवाएँ प्रदान करती है।
ICICI Bank में आप अपना zero basic saving account भी खोल सकते हैं और 10000 Deposit मे अपना regular saving account भी खोल सकते हैं।
आज हम ICICI के ग्राहकों का बताने जा रहे हैं कैसे आप बिना बैंक जाए Cheque book घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। Cheque book लेने के लिए अब आपको ब्रांच मे नहीं जाना है आप इन 4 तरीकों से cheque book प्राप्त कर सकते हैं।
ICICI Cheque Book Order करे बिना बैंक Visit किए
ICICI Bank मे new cheque book order करने के लिए आप नीचे बताए गए 4 विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1# Mobile Banking
ICICI की iMobile – Mobile Banking App सबसे अच्छी बैंकिंग एप्लिकेशन है जो की Android, iOS और windows Phone के लिए available है, इसे आप अपने फोन मे install कर अपने icici account को manage कर सकते हैं।
अगर आपने iMobile पर अभी तक Register नहीं किया है तो पढ़ें: iMobile Registeration Process
iMobile के जरिये आप घर बैठे ऑनलाइन cheque book request कर सकते हैं देखिये कैसे:-
1: सबसे पहले आपको iMobile मे लॉगिन करना है, 4-digit PIN डालकर लॉगिन कीजिये।
2: लॉगिन करने के बाद आपको Services tab पर जाना है।
3: Services मे Cheque Book Services पर क्लिक करें
4: अब Issue Cheque Book पर tap करना है।
5: अगली स्क्रीन मे अपना Account number select कर, Address confirm करे और Request submit करें। Request भेजने के बाद 15 days मे आपको cheque book मिल जाएगी।
2# Internet Banking
आप ICICI Net Baking के जरिये भी cheque book request भेज सकते हैं।
1: सबसे पहले https://www.icicibank.com/ पर जाकर अपने net banking account मे लॉगिन कीजिये।
2: लॉगिन करने के बाद आपको Customer Service — Service Requests पर क्लिक करें।
3: अगली स्क्रीन मे Cheque book Request पर क्लिक करें।
4: अगली स्क्रीन मे अपना अकाउंट नंबर select कर अपनी Request submit कर दीजिये।
3# SMS
अगर आपके पास Mobile Banking या net Banking की सुविधा नहीं है तो आप अपने Registered Mobile number से सिर्फ एक SMS भेजकर cheque book order कर सकते हैं।
- टाइप करे ICBR <SPACE> Last 6 digits of your Account Number.
- और भेज दीजिये 5676766 पर
4# ATM
आप ICICI ATM पर जाकर भी cheque book के लिए request भेज सकते हैं।
- ICICI ATM पर जाकर अपना कार्ड insert करें
- अपना PIN डालें और लॉगिन करें
- More options select करें
- Request for a cheque book select करें
तो 4 तरीकों से आप बिना बैंक जाए ICICI Cheque book order कर सकते हैं। Request भेजने के बाद 15 दिन के अंदर आपको चेक बुक मिल जाती है।
Axis vs hdfc vs icici kaun sa bank accha hai sir for receive adsense payment and jo acchi service provide karti ho aur jiska debit card international transaction support karta ho. In sabke liye teeno me kaun best hai
ICICI